Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विशेष चार्टर्ड प्लेन से भारत पहुंचे हैं क्विंटन डी कॉक, खेल सकते हैं आज का मुकाबला

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम आज आईपीएल में अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार क्विंटन डी कॉक आज होने वाले मुकाबले के लिए टीम सेलेक्शन में उपलब्ध रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से बबल से बबल के बीच आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में वो बबल में थे और इसके बाद वह चार्टर्ड प्लेन से ही भारत आए हैं लिहाजा उन्हें सात दिन के अनिवार्य क्वारेंटीन में नहीं रहना होगा।

डीकॉक को 7 दिन के अनिवार्य क्वारेंटीन में नहीं रहना होगा, जिसकी वजह से रोहित शर्मा के पास डी कॉक को प्लेइंग इलेवन में चुनने का विकल्प मौजूद रहेगा। इससे पहले जो मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी उसके अनुसार दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एंगिडी,डेविड मिलर और डी कॉक 7 दिन के अनिवार्य क्वारेंटीन के नियम की वजह से आईपीएल में अपने शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे।

हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान नहीं किया गया है कि क्विंटन डीकॉक पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। अगर डीकॉक पहले मैच में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह क्रिस लिन को टीम में जगह मिल सकती है। पिछले कुछ समय से डीकॉक जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले आईपीएल में उन्होंने 35.93 के औसत से 140.50 के स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए थे। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज भी में डीकॉक अच्छी फॉर्म में थे। पहले वनडे मैच में डीकॉक ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए थे जिसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 86 गेंदों पर 80 रन बनाए थे।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 13:10 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+