वाइफ के साथ मजे से चल रही है ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर की लाइफ, इस साल होगा पहला बेबी
नई दिल्लीः कहते हैं प्रेम का कोई दायरा नहीं होता और यही जीवन की वास्ताविक चीज है बाकी सब आता-जाता है और नष्ट हो जाता है। हालांकि समाजिक दायरों में प्रेम के भी अपने बंधन हैं जैसे भारत में आप एक ही सेक्स में शादी नहीं कर सकते क्योंकि उसकी समाजिक स्वीकार्यता अभी तक अपने यहां विकसित नहीं हुई है लेकिन विश्व के अनेक विकसित में ऐसी शादियां सफल हैं और वे बाहर भी खुलेआम घूमकर अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इसमें किसी तरह की शर्म महसूस नहीं की जाती। क्रिकेट के खेल में एक ऐसी ही जोड़ी है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेगन शुट्ट और उनकी साथी जेस होलोएक की जिन्होने आपस में 2019 में शादी के बंधन में खुद को बांध लिया था। ये जोड़ी लंबे समय से साथ थी शादी ने केवल उनके साथ रहने पर वैधानिक मोहर लगी थी।
अब इस जोड़ी ने एक और पड़ाव को पार कर लिया है जो वैवाहिक जीवन के लिए कई बार जरूरी समझा जाता है। मेगन ने रविवार को ट्विटर पर बताया कि वे अपने बच्चे की उम्मीद कर रही है। अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देते हुए कहा कि ये जोड़ा अपना बच्चा इस साल नवंबर की शुरुआत में होने की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी यह बच्चा एक बेबी गर्ल है।
जसप्रीत बुमराह और बोल्ट में बेहतर कौन? इस बार फंस गए माइकल वॉन, फिर भी दिया ये जवाब
इस जोड़ी ने 31 मार्च 2019 को शादी की थी और उसको अपने जीवन का बेस्ट दिन करार दिया था। दोनों की मुलाकात ब्रिस्बेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में हुई थी। अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए, मेगन ने कथित तौर पर कहा, "मैंने डेस्क के पीछे एक प्यारी लड़की को देखा और मैं ऐसी थी जैसे 'मैं उसे लुभाने जा रही हूं'। इसलिए, मैंने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और बाकी इतिहास है। सीए सिस्टम से मेरा नंबर निकालने के बाद उसने मुझे मैसेज किया। जो उस वक्त मुझे काफी फनी लगा! मैं इससे बहुत प्रभावित हुई।"
समान-लिंग विवाह को वैध बनाने की मुहिम की शट्ट लंबे समय से समर्थक रही हैं। बाद में ऑस्ट्रेलियाई विवाह कानून ने अंततः जेस से शादी करने का उनका रास्ता साफ कर दिया। कानून पारित होने पर, उन्होंने ट्विटर पर अपनी शादी की घोषणा की और साझा किया कि देश में इतने सारे लोगों के जीवन को बदलने और प्रभावित करने वाले आंदोलन का हिस्सा होने पर उन्हें कितना गर्व है।
शट्ट ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान आखिरी बार एक्शन में थी जिसमें तीन टी 20आई और इतने ही एकदिवसीय मैच शामिल थे। 28 वर्षीय पेसर ने T20I श्रृंखला में तीन विकेट लिए, जो 1-1 से ड्रॉ रही, और उसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला में 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
