फैंस की डिमांड पर युवराज करेंगे मैदान पर वापसी, खुद किया ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करते दिख सकते हैं। युवराज सिंह ने मंगलवार को खुद ऐलान किया कि वह 2022 में पिच पर वापसी करेंगे। युवराज बिना किसी संदेह के भारत के शानदार ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2011 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
विश्व कप दाैरान उन्हें कैंसर का पता चला था, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखा। युवराज ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 शतकों और 71 अर्धशतकों के साथ 11,000 से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्राॅड को लगातार 6 छक्के लगाने का विश्व रिकाॅर्ड भी कायम किया था।
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ मिली जीत से पाकिस्तान को बड़ा फायदा, शोएब मलिक ने दिया बयान

शेयर किया वीडियो
उन्होंने 2000 में नैरोबी में ICC नॉकआउट ट्रॉफी में डेब्यू किया और 17 साल तक खेलते रहे। युवराज ने आखिरी बार भारत के लिए 30 जून, 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में वनडे मैच खेला था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फिर 2019 में संन्यास की घोषणा की थी। युवराज ने इंस्टाग्राम पर 2017 में खेली एक पारी का वीडियो अपलोड किया। बैकग्राउंड में अक्षय कुमार-स्टारर 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' बज रहा है जो 2019 में रिलीज हुआ था। यहा पारी कटक में इंग्लैंड के खिलाफ निकली थी। उस मैच में युवराज ने 127 गेंदों में 21 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 150 रन बनाए थे। उन्होंने एमएस धोनी के साथ 256 रनों की साझेदारी भी की, जिन्होंने 134 रन बनाए। भारत ने छह विकेट पर 381 रन बनाकर मैच 15 रन से जीत लिया था। युवराज अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने।
फैंस की डिमांड पर खेलेंगे
युवराज ने उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया और लिखा, "भगवान आपकी किस्मत का फैसला करते हैं। फैंस की डिमांड पर मैं फरवरी में उम्मीद से पिच पर वापस आऊंगा। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे लिए बहुत मायने रखता है! समर्थन करते रहें - यह हमारी टीम है और एक सच्चा प्रशंसक कठिन समय में अपना समर्थन दिखाएगा।" हालांकि युवराज ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वो कौन सा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं। लेकिन माना जा रहा है कि युवराज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा अन्य खिलाड़ियों जैसे ही रोड सेफ्टी सीरीज खेलें जो अगले साल खेला जाएगा।

फेफड़े में था कैंसर
युवराज ने अपने क्रिकेट करियर के दाैरान माैत को भी मात दी थी। 2011 में विश्व कप के दाैरान उनकी सेहत बिगड़ने लगी और उन्हें पता चला कि उनके फेफड़े में कैंसर ट्यूमर है। टीम के कई दिग्गजों ने सलाह दी कि वे ना खेलें, लेकिन युवराज ने इस बीमारी की परवाह किए बिना देश के लिए विश्व कप खेला और जब टीम खिताब जीत गई तो फिर ईलाज के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया। युवराज सिंह लंबे समय के बाद इस जानलेवा बीमारी को मात देकर एक बार फिर सबके सामने पहुंचे थे। हालांकि वह टीम में जगह बनाने से कई बार चूकते रहे। अंत में युवराज ने अन्य लीगों में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
