Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI पर भड़े कैप्टन विराट, गुस्से को शांत करने के लिए अध्यक्ष सीके खन्ना ने दिया बयान

नागपुर। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (24 नवंबर) से नागपुर में खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर जमकर भड़ास निकाली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोहली ने लगातार क्रिकेट सीरीज आयोजित करने और खराब प्लानिंग को लेकर गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कोसा। विराट ने नागपुर टेस्ट से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीलंका दौरे के समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे की तैयारी के लिए हमारे पास केवल 2 दिन का वक्त है ऐसे में अलग परिस्थितियों में क्रिकेट खेलने के लिए तैयारी कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि सीरीज की तैयारी के लिए एक महीने का वक्त होना चाहिए, लेकिन हमें तय कार्यक्रम के मुताबिक ही तैयारी करनी होती है।

काफी व्यस्त रहा है टीम इंडिया के लिए ये साल

काफी व्यस्त रहा है टीम इंडिया के लिए ये साल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के तुरंत बाद न्यूजीलैंड ने भारत का दौरा किया था और न्यूजीलैंड के तुरंत बाद श्रीलंका भारत दौरे पर आई है। अभी भारतीय टीम श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। जिसके बाद भारतीय टीम जनवरी के पहले ही सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली ने कहा कि अधिक क्रिकेट से खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि किसी भी क्रिकेट सीरीज की तैयारी के लिए समय की जरूरत होती है।

कोहली के बयान को बीसीसीआई ने गंभीरता से लिया

कोहली के बयान को बीसीसीआई ने गंभीरता से लिया

हालांकि कोहली के इस बयान को बीसीसीआई ने गंभीरता से लिया है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने विराट के पक्ष को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कप्तान विराट कोहली ने टीम के व्यस्त कार्यक्रम के संबंध में जो सवाल उठाए हैं बोर्ड उसपर गंभीरता से विचार करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड के सदस्यों को छोटे अंतराल में लगातार तीन सीरीज आयोजित करने के बारे में भी गंभीरता से निर्णय लेने होंगे। विराट टीम इंडिया के कप्तान हैं और क्रिकेट के बारे में उनके विचार को सबसे ज्यादा गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

अफ्रीका जाने से पहले सिर्फ 2 दिन का समय मिला

अफ्रीका जाने से पहले सिर्फ 2 दिन का समय मिला

कोहली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था, 'इस सीरीज (श्रीलंका के साथ) के बाद हमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलनी है। हमें साउथ अफ्रीका जाने से पहले सिर्फ 2 दिन का समय मिला है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है और इस स्थिति में खुद को फिट करना है। क्या हमें एक महीने की छुट्टी मिली थी, लेकिन हमने बेहतर तैयारी की। जो हमारे पास है, हमें उसी तरह खुद को तैयार करना है। हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त है और हमें भी समय चाहिए होता है जिसका हम भविष्य में इस्तेमाल कर सकें जिस तरह दूसरी टीमें करती हैं।'

पहला मैच रहा था ड्रॉ

पहला मैच रहा था ड्रॉ

गौरतलब है कि बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारतीय टीम हारते-हारते मैच जीतने की कगार पर पहुंच चुकी थी लेकिन खराब लाइट की वजह से मैच जल्दी समाप्त करना पड़ा और नतीजा ड्रॉ रहा। भारत की तरफ से पहली पारी में जीरो पर आउट होने वाले कप्तान कोहली ने दूसरी पारी में शानदार नाबाद शतक जड़ा था। हालांकि कोलकाता की हरी पिच पर एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा हुई। पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज श्रीलंका के तेज गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका। श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाज सुरंगा लकमल ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी थी।

Story first published: Thursday, November 23, 2017, 19:33 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+