Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS : तीसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अहम खिलाड़ी हुआ बाहर

IND vs AUS 3rd Test: KL Rahul ruled out of Border-Gavaskar Trophy with wrist injury | वनइंडिया हिंदी

KL Rahul ruled out of Border-Gavaskar Trophy : नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है। मोहम्मद शमी चोटिल होकर सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए थे, इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव चोटिल हो गए थे। अब अहम बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को भी चोट के कारण बाहर कर दिया गया है।

बीसीसीआई के अनुसार, राहुल अभ्यास में घायल हो गए थे। राहुल की बाईं कलाई में चोट लग गई थी जब भारतीय टीम शनिवार को मेलबर्न के मैदान में नेट्स में प्रशिक्षण ले रही थी। राहुल को चोट से उबरने में उन्हें तीन सप्ताह लगेंगे। ऐसे में वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। राहुल अब घर लौटेंगे और बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि, चोट को भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे मैच में उन्हें मौका मिलने की संभावना है।

प्रेस विज्ञप्ति में सचिव जय शाह (Jay Shah) ने जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान राहुल उस वक्त अपनी बाई कलाई चोटिल कर बैठे, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। यह हादसा शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। राहुल को इस चोट से पूरी तरह उबरने के लिए कम से कम तीन हफ्तों का समय लगेगा।

बता दें कि 28 साल का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज IPL से शानदार फॉर्म लेकर ऑस्ट्रेलिया आया था। वन-डे, टी-20 सीरीज में उन्होंने मिला-जुला प्रदर्शन किया था। सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से होगा।

Story first published: Tuesday, January 5, 2021, 9:58 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+