ये भारतीय क्रिकेटर बोला- मैंने अर्धशतक लगाया, फिर भी जगह नहीं मिली
नई दिल्ली। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो मिले माैके पर अच्छा खेल दिखाए ताकि वो आगे भी टीम में बना रहे। लेकिन विदर्भ क्रिकेट टीम के कप्तान फैज फजल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो डेब्यू में अर्धशतक लगाकर भी फिर खेलने का माैका नहीं पा सके। स्पोर्ट्सटाइगर के यूट्यूब शो 'ऑफ द फील्ड' में फजल ने बात करते हुए कहा कि मैंने अपने वनडे डेब्यू में अर्धशतक लगाया लेकिन फिर भी टीम में जगह नहीं मिल सकी।

अर्धशतक लगाने पर भी नहीं मिला माैका
फजल से पूछा गया कि वो भारतीय टीम के लिए दोबारा नहीं खेल पाए। उनके हिसाब से कहां गलती हो गई। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता है कि इसका क्या कारण है। उन्होंने कहा, ''अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे भी नहीं पता कि पीछे का क्या कारण हैं। मैंने डेब्यू में अर्धशतक लगाया। पर फिर खेलने का माैका नहीं मिला।''

हालांकि खुद को मानते हैं भाग्यशाली
उन्होंने आगे कहा, ''आप जानते ही हैं कि भारतीय टीम में कम्पटीशन कितना कड़ा होता है। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि मैं भारत के लिए खेल सका। क्योंकि मेरा लक्ष्य अपने देश के लिए खेलना था औ उसकी तुलना किसी चीज से नहीं हो सकती है। मैं अभी भी भारत की टेस्ट टीम के लिए खेलना चाहता हूं। हालांकि मैं निराश जरुर हूं कि भारतीय टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सका। लेकिन ये चीज मुझसे पूछने से बेहतर है कि आप इससे जुड़े दूसरे लोगों से पूछें।''

लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा
फैज फजल ने बड़ी नम्रता से ये भी कहा कि उनके अंदर कुछ कमियां हैं, जिन्हें मुझे दूर करना होगा। फैज फजल ने कहा कि मुझे किसी भी स्टेज पर क्रिकेट खेलना पसंद है। मेरे अंदर भी कुछ कमियां हैं जिन्हें मानकर मुझे उनको दूर करना होगा। मुझे और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत है। क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन है और किसी भी स्टेज पर मुझे खेलना पसंद है। इसीलिए मैं ऑफ सीजन में भी इंग्लैंड जाकर प्रीमियर लीग खेलता हूं। मैं आईपीएल का हिस्सा नहीं हूं और इसीलिए मैं अपना समय घर बैठकर बर्बाद नहीं करना चाहता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
