Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या के पुश-अप देख हैरान हुईं बाॅलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- ये तो पागलपन है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लाॅकडाउन के समय काफी सुर्खियों में रहे हैं। भले ही वो मैदान में जाकर प्रैक्टिस नहीं कर पाए रहे हों, लेकिन घर बैठे भी उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पुश-अप करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख सभी हैरान रह गए।

वीडियो देख बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर और करिश्मा तन्ना के कमेंट से खुद को रोक नहीं पाए। अब उनका पांड्या के पुश-अप पर आया रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। हार्दिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने भाई कुणाल पांड्या को चैलेंज किया था। सैयामी ने इस वीडियो को देखकर कहा कि यह पागलपन है।

हार्दिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'स्ट्रॉन्गर, फिटर, लेकिन अभी भी काम जारी है। कुणाल पांड्या भाई मैं आपको चैलेंज करता हूं, देखते हैं कि आप कितने कर पाते हैं।' इस पोस्ट पर कमेंट में सैयामी खेर ने लिखा, 'This is insane' (यह पागलपन है।) वहीं करिश्मा तन्ना ने कमेंट में लिखा, 'How did u do this ? Wow' (आपने यह कैसे किया? वाह!) सानिया मिर्जा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह क्रेजी है।'

बता दें कि हार्दिक पांड्या फिटनेस पर काफी काम करते हैं। कोविड-19 महामारी के चलते भारत के तमाम क्रिकेट टूर्नामेंट्स और सीरीज स्थगित की गई हैं। क्रिकेटर्स इस दौरान अपने पर्सनल जिम और घर में ही फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। 2018 एशिया कप के दौरान हार्दिक के पीठ में चोट लगी थी, इसके बाद से वो चोट के चलते टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने पीठ की सर्जरी कराई और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Story first published: Monday, June 22, 2020, 16:53 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+