एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 9-0 से हराया

नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 9-0 से हराकर चौथे एशियाई चैंपियंस हॉकी टूर्नामेंट के अगले राउंड में अपनी सीट पक्की कर ली है। भारतीय हॉकी टीम ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह, युसुफ अफान और जसजीत सिंह कुमार ने 2-2 गोल किए, जबकि रूपिंदर पाल सिंह, निकिन थिम्मैया और ललित उपाध्याय ने 1-1 गोल दागे। चीन को हराने के साथ ही भारत ने दस अंक हासिल कर लिए हैं। भारत ने अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला ड्रा रहा है।

भारत का अगला मुकाबला मलेशिया से है। कल टीम के कप्तान और स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश नहीं खेलेंगे। चोट की वजह से उन्हें कल के मुकाबले में आराम दिया गया है। उनकी जगह गोलकीपर आकाश चिकते खेलेंगे। मलेशिया ने टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।

Story first published: Tuesday, October 25, 2016, 21:56 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+