Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेहद खूबसूरत है 'WWE किंग' द अंडरटेकर की पत्नी, फिटनेस पर देती हैं पूरा ध्यान

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व WWE रैसलर द अंडरटेकर का एक ऐसा दाैर भी रहा जब उनकी खतरनाक एंट्री को देख दर्शक भी शांत बैठ जाते थे। रिंग में जब वो कदम रखते थे और भयानक स्टाइल में कैप उतारते थे तो सामने खड़ा रैसलर उनसे भिड़ने से पहले ही सहम जाता था। खैर, अब उनका यह अंदाज WWE रिंग में फिर से देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि अंडरटेकर अब संन्यास ले चुके हैं। अंडरटेकर ने रैसलिंग की दुनिया में अपना नाम अमर तो किया है लेकिन उनकी पत्नी मिशेल मैकूल भी काफी फेमस हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण भी चर्चा में बनीं रहती हैं।

एक बच्चे की मां है मैकूल

एक बच्चे की मां है मैकूल

अंडरटेकर की पत्नी का नाम मिशेल मैकूल है। दोनों साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। आपको यह जानकर हैरानी रहेगी कि मैकूल खुद भी रेसलर थी, लेकिन उन्होंने भी रिंग से दूरी बनाई हुई है। दोनों एक दूसरे के प्रति काफी प्रेम रखते हैं और रिंग में एक दूसरे को काफी सपोर्ट भी करते हैं। दोनों का एक बेटा जिसका जन्म 12 अगस्त 2011 को हुआ। एक बच्चे की मां होने के बाद भी आप उनकी खूबसूरती देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते कि वो एक बच्चे की मां है।

कर चुके थे दो शादियां

कर चुके थे दो शादियां

अंडरटेकर ने मैकूल के साथ शादी करने से पहले 2 शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम जोडी लिन्न था जिसके साथ 1989 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनसे एक बेटा हुआ, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका। इसके बाद अंडरटेकर ने 2001 में सारा नाम की लड़की के साथ शादी जिससे 2 बेटियां हुईं। लेकिन 2007 में इन दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ अपने राहें जुदा कर ली।

लगातार 21 जीत का है रिकाॅर्ड

लगातार 21 जीत का है रिकाॅर्ड

बता दें कि अंडरटेकर के नाम लगातार 21 रैसलमेनिया जीतने का रिकाॅर्ड है। अंडरटेकर का रेसलमेनिया का सफर 1991 में शुरू हुआ, यानी रैसलमेनिया 7 में। अपने पहले ही मैच में उन्होंने उस दौर के दिग्गज सुपरस्टार रहे जिमी स्नूका को हराया था। रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस से उनको बुरी तरह से हार मिली थी। लगा कि उनकी अब वापसी नहीं होगी, लेकिन रैसलमेनिया 34 में अंडरटेकर ने वापसी की और जाॅन सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया। रैसलमेनिया में अंडरटेकर का रिकाॅर्ड 25-2 रहा जिसे तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं है।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 21:07 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+