For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने नेहरू कप पर कब्‍जा किया

By Staff
नई दिल्ली। भारत ने आखिरकार अंतिम लीग मैच का बदला सीरिया से चुका ही लिया। टीम इंडिया एक बार फिर नेहरू कप पर कब्‍जा करके टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने में सफल हुई। सीरिया को हराकर 14वें ओएनजीसी नेहरू कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

सोमवार को स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने सीरिया को 5-4 से पराजित किया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट में हुआ। बाइचुंग भूटिया को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

भारत ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। बाइचुंग भूटिया के नेतृत्व में खेलते हुए भारतीय टीम ने 2007 में सीरिया को ही हराकर पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए उस फाइनल मुकाबले में भारत ने सीरिया को 1-0 से पराजित किया था।

सोवियत संघ ने 4 बार जीता खिताब

नेहरू कप का पहली बार 1982 में आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब उरुग्वे ने चीन को 2-0 से हराकर जीता था। इस खिताब पर सर्वाधिक चार बार सोवियत संघ का कब्जा रहा है। हंगरी और इराक ने दो-दो बार इसे जीता है। इसके अलावा उरुग्वे, पोलैंड, रूमानिया, उत्तर कोरिया ने इसे एक-एक बार जीता है।

प्रायोजकों की कमी और कुछ अन्य कारणों से 1997 से 2007 तक इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। बॉब हॉटन के 2007 में कोच बनने के साथ इसे दोबारा शुरू किया गया। पिछले दो संस्करणों से भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी-तेल व प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) इसे प्रायोजित कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+