MI vs CSK: मैदान पर उतरते ही रैना ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 27वां मुकाबला दिल्ली के मैदान पर टूर्नामेंट की 2 सबसे सफल टीमों के बीच खेला जा रहा है, जहां पर 5 बार की खिताबी चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम ने इस मैच के लिये अपने प्लेइंग में 2 बदलाव करने का फैसला किया जिसके तहत जयंत यादव और नाथन कुल्टर नाइल को आराम दिया गया है और उनकी जगह धवल कुलकर्णी और जेम्स नीशम को मौका दिया गया है। यह पहली बार है जब मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पहले 7 मैचों में सभी आठों विदेशी खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर लिया है।
वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही सीएसके के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने इस मैदान पर उतरते ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और धोनी-रोहित के खास क्लब में शामिल हो गये है।
और पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार जीतेगी खिताब, स्कॉट स्टायरिस ने बताया कारण
सुरेश रैना ने मुंबई के खिलाफ इस मैच के साथ ही आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलने का काम किया और आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में अपना नाम शुमार कर लिया। सुरेश रैना इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा एमएस धोनी 211 मैचों के साथ सबसे टॉप पर काबिज हैं।
वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 207 मैचों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक 203 मैचों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं तो वहीं अब सुरेश रैना इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस फेहरिस्त में 199 मैचों के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं और कोलकाता के खिलाफ मैच में वो आईपीएल 200 मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
और पढ़ें: IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने बताया- कैसे वापस लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, WTC निभायेगा अहम रोल
आपको बता दें कि सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर के दौरान सिर्फ दो टीमों के लिये खेलने का काम किया है। वह शुरुआत से ही सीएसके के साथ खेलते नजर आये हैं लेकिन जब टीम पर 2 साल के लिये बैन लगा था तो उस दौरान वह गुजरात लॉयंस के लिये खेलते नजर आये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications