For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, डरबन फतेह

डरबन । आखिरकार काफी उठा-पटक के बाद और रोमांचक दौर से होते हुए भारत ने डरबन टेस्ट जीत लिया है, इसी के साथ ही भारत की टेस्ट मैच में भारत की नंबर वन की सीट बरकरार है। दबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने डरबन टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया है। चौथी पारी में 303 रनों का पीछा कर रहे दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 215 रनों पर समेटकर 87 रनों की जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज मे 1-1 से बराबरी कर ली है। वी वी एस लक्ष्मण बनें मैन ऑफ द मैच।

मैच के चौथे दिन बुधवार को भारत को जीत के लिए सात विकेट चटकाने थे। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन नाबाद लौटे जैक्स कैलिस (17) और अब्राहम डिविलियर्स (33) समेत मार्क बाउचर (1), डेल स्टेन (10), पॉल हैरिस (7), लोनवालो त्सोत्सोबे (0) और मोर्न मोर्कल (20) को आउट कर जीत हासिल की। एश्वेल प्रिंस 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जानिए वीवीएस लक्ष्‍मण के बारे में

पहली पारी में भारत ने 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम 131 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने वी.वी.एस. लक्ष्मण के शानदार 96 रनों की मदद से दूसरी पारी में 228 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन वह 215 रन ही बना सकी। मेजबान टीम ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 23 रनों से हराया था।

टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+