IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में भी टी नटराजन का खेलना मुश्किल
नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शायद ना खेल पाए जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 मार्च से होने जा रहा है। तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी चर्चा मिली थी जब उन्होंने वहां क्रिकेट के तीनों प्रारूप में डेब्यू किया था लेकिन उनको इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं मिल पाया था। उनको अंग्रेजो के खिलाफ आने वाली T20 सीरीज में 19 सदस्यों की स्क्वाड में लिया गया था।
तेज गेंदबाज नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन कर रहा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीए ने टीम मैनेजमेंट से कहां है कि 12 मार्च से पहले नटराजन के खेलने के चांस काफी कम है। अभी भी यह नहीं बताया कि उनकी चोट किस तरह की है और यह ठीक होने में निश्चित तौर पर कितना समय लेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी 29 साल के गेंदबाज के ऊपर भी किसी आधिकारिक जानकारी के साथ नहीं आया है
आईपीएल के पिछले संस्करण के दौरान टी नटराजन ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काफी बढ़िया गेंदबाजी की थी और वह यॉर्कर किंग के नाम से चर्चित हो गए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। शुरू में भी वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन बाद में वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद उनको टीम में शामिल किया गया।
हाल ही में बीसीसीआई ने तमिलनाडु क्रिकेट बोर्ड से कहा था कि नटराजन को विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से रिलीज कर दें ताकि उनका वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक तरीके से चालू रहे। भारत और इंग्लैंड की टीम अभी तक चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल चुकी है जिसमें भारत को 3-1 से जीत हासिल हुई है और वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
