नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है। खेल के 10वें दिन भी भारत के लिए काफी शानदार रहा । भारत का 10वां दिन भी मंजीत सिंह ने सुनहरा बना दिया जब उन्होंने मैंन्स 800 मीटर की रेस में सबको चौकाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस रेस में एक और कमाल भी हुआ जब उनके साथ दौड़ रहे भारतीय जिनसन जॉनसन ने भी दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं इसी के साथ एथलीट में भारतीय खिलाड़ियों ने एक और कमाल उस वक्त किया भारतीय धावकों ने 4गुणा400 मीटर रिले रेस में भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। भारत के धावकों ने 3.15.71 मिनट में रेस पूरी की सिल्वर जीता। भारत की ओर से इस मिक्स इवैंट में मोहम्मद अनस, राजू, हिमा दास और राजीव ओरिकिया ने हिस्सा लिया था। रेस में पहले नंबर पर बहरीन के खिलाड़ी रहे तो वहीं तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के खिलाड़ी रहे।
Indian team of Mohammad Anas,Hima Das,Rajiv Arokia and Poovamma Raju win silver medal in mixed 400m relay finals pic.twitter.com/8LENsKMAzT
— ANI (@ANI) August 28, 2018
गौरतलब हो कि एशियन गेम्स में पहली बार इसे शामिल किया गया था वहीं इस खेल में भी भारतीय एथलीटों ने धमाल करते हुए सभी को हैरान कर दिया। इसी के साथ भारत का अब तक पदकों की संख्या 49 हो गई है जिसमें 16 सिल्वर और 9 गोल्ड मेडल भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं। गौरतलब हो कि इस रेस में शामिल हिमा दास ने आज 200 मीटर की रेस के सेमी फाइनल में तो क्वालिफाई किया था लेकिन वो इस मुकाबले में डिसक्वालिफाई कर दी गई।