Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिर्फ़ सिरीज़ नहीं, वर्चस्व की लड़ाई भी

मुकेश शर्मा

खेल संपादक, बीबीसी हिंदी

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच नागपुर में जब शनिवार से टेस्ट शृंखला शुरू होगी तो वो सिर्फ़ एक सिरीज़ न होकर एक तरह से टेस्ट की विश्व चैंपियनशिप भी होगी.

जो भी टीम ये सिरीज़ जीतेगी वो टेस्ट में नंबर एक के स्थान पर रहेगी. छह फ़रवरी से नागपुर में और 14 फ़रवरी से कोलकाता में टेस्ट होना है.

भारत अभी टेस्ट रैंकिंग में 124 अंकों के साथ पहले नंबर पर है जबकि दक्षिण अफ़्रीका 120 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर.

श्रीलंका को टेस्ट सिरीज़ में हराने के बाद भारत टेस्ट में दक्षिण अफ़्रीका को पछाड़कर नंबर एक पर आ गया था.

साल के अंत में नंबर एक टीम होने की वजह से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की गदा भी सौंपी गई थी और अब एक अप्रैल तक जो भी टीम नंबर एक पर होगी उसे पौने दो लाख डॉलर की राशि इनाम के तौर पर मिलेगी.

भारतीय टीम की परेशानी ये है कि उसकी सुरक्षा दीवार इस बार नहीं है. राहुल द्रविड़ बांग्लादेश दौरे पर जबड़े में चोट की वजह से पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे और युवराज सिंह भी कलाई में चोट की वजह से टीम में नहीं हैं.

इसके अलावा कप्तान धोनी का कहना है कि वीवीएस लक्ष्मण के खेलने पर भी अंतिम समय पर ही फ़ैसला होगा.

उधर दक्षिण अफ़्रीकी टीम के सामने भी परेशानियों की कमी नहीं है मगर उसकी परेशानियाँ मैदान पर न होकर प्रबंधन की हैं.

टीम के पिछले पाँच साल से कोच रहे मिकी आर्थर को भारत दौरे से पहले ही हटा दिया गया. उनके बाद पूरी चयन समिति भी भंग कर दी गई.

ख़बरें आईं कि आर्थर को कप्तान स्मिथ से मतभेदों के चलते हटाया गया. ऐसे में इस घटनाक्रम का भी टीम के मनोबल पर असर पड़ सकता है.

रोचक बात ये है कि भारत और दक्षिण अफ़्रीका के अलावा कोई और टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर नहीं आ सकती. इसलिए भी ये सिरीज़ एक तरह से विश्व चैंपियनशिप सिरीज़ बन गई है.

भारत के पक्ष में ये बात है कि सिरीज़ उसी के घर में हो रही है और घरेलू शृंखलाओं में भारत का पलड़ा भारी रहा है.

वहीं दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान ग्रैम स्मिथ कह चुके हैं कि उनके खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों को बख़ूबी समझते हैं और वो भारत के नंबर एक स्थान को चुनौती देने आए हैं.

अब अगर दक्षिण अफ़्रीका शृंखला 1-0 या उससे बेहतर अंतर से जीतता है तो भारत दूसरे नंबर पर खिसक जाएगा.

वैसे भारत को नंबर एक की स्थिति बनाए रखने के लिए सिरीज़ सिर्फ़ ड्रॉ करनी होगी.

इसके अलावा अगर भारत सिरीज़ 1-0 या उससे बेहतर अंतर से जीतता है तो दक्षिण अफ़्रीका का नंबर दो स्थान भी ख़तरे में पड़ सकता है.

उसे ख़तरा होगा ऑस्ट्रेलिया से जो अभी 116 रेटिंग अंकों पर है और उसे न्यूज़ीलैंड के साथ दो टेस्टों की शृंखला खेलनी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+