भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी
ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
मोहाली में हो रहा दिन-रात का ये मैच सात मैचों की शृंखला का चौथा मैच है. भारत 2-1 से सिरीज़ में बढ़त बनाए है.
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि भारतीय टीम में एक परिवर्तन हुआ है. चोटग्रस्त गौतम गंभीर की जगह विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है.
गौतम गंभीर को क्षेत्ररक्षण के दौरान गले में गेंद लग गई थी.
दोनों ही टीमों के लिए ये मैच अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत अगर ये मैच जीतता है तो उसके पास 3-1 की एक मज़बूत बढ़त हो जाएगी वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत लेता है तो वो सिरीज़ में बराबरी पर आ जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया ने भी टीम में एक परिवर्तन किया है जबकि बाएँ हाथ के स्पिनर एडम वोजेस की जगह ओपनर शॉन मार्श को शामिल किया गया है.
पहला मैच वडोदरा में खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने वो मैच चार रन से जीता था.
नागपुर में खेले गए दूसरे मुक़ाबले में भारतीय टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी.
वहीं तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सात मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
