For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पीटरसन आउट

By Staff

लॉर्ड्स में भारत के ख़िलाफ़ सुपर-8 के अहम मैच में इंग्लैंड ने तीसरा विकेट भी गँवा दिया है. बोपारा के बाद पीटरसन भी पवेलियन लौटे. दोनों को जडेजा ने आउट किया.

रवि बोपारा 37 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. जबकि केविन पीटरसन 46 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए.

इंग्लैंड का पहला विकेट जल्द ही गिर गया था. सलामी बल्लेबाज़ ल्यूक राइट सिर्फ़ एक रन बनाकर आरपी सिंह की गेंद पर यूसुफ़ पठान को कैच थमा बैठे.

उस समय इंग्लैंड का स्कोर सिर्फ़ तीन रन था. आरपी सिंह इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे हैं. लेकिन अपने पहले ही ओवर में उन्होंने भारत को सफलता दिलाई.

ल्यूक राइट के आउट होने के बाद रवि बोपारा और केविन पीटरसन ने पहले तो पारी संभाली फिर अच्छे शॉट भी लगाए.

रवि बोपारा ने 37 रनों का योगदान दिया

दूसरे विकेट के लिए बोपारा और पीटरसन ने 71 रन जोड़े. रवि बोपारा 37 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. जबकि पीटरसन 46 रन पर जडेजा की गेंद पर आउट हुए.

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है. भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं.

इरफ़ान पठान और प्रज्ञान ओझा को टीम में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह आरपी सिंह और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है.

भारत सुपर-8 का अपना पहला मैच वेस्टइंडीज़ से हार गया था. इसलिए इंग्लैंड के ख़िलाफ़ इस मैच में भारत का जीतना काफ़ी मायने रखता है.

भारतीय टीम

भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, आरपी सिंह, रवींद्र जडेजा और ईशांत शर्मा.

इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम

पॉल कॉलिंगवुड (कप्तान), रवि बोपारा, ल्यूक राइट, केविन पीटरसन, ओवैस शाह, डिमित्री मैस्करान्हैस, जेम्स फ़ोस्टर, रयान साइडबॉटम, ग्रैम स्वान, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+