For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने 154 रनों का लक्ष्य रखा

By Staff

निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने 7 विकेट के नुक़सान पर 153 रन बनाए.

इसमें सर्वाधिक 67 रन का योगदान युवराज सिंह ने दिया, जबकि युसूफ़ पठान ने 31 रन बनाए.

वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों में ड्वेन ब्रैवो सबसे सफल रहे. उन्होंने 38 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि फ़िडेल एडवर्ड्स को 3 विकेट मिले.

लार्ड्स के मैदान पर भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

नहीं चली सलामी जोड़ी

प्रतियोगिता के अपने तीसरे मैच में भारत की वही टीम उतरी जो ग्रुप मैचों में बांग्लादेश और आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेली थी.

लेकिन आज भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पिछले दो मैचों की तरह भारत की सलामी जोड़ी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाई.

वीरेन्द्र सहवाग की जगह गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में 5 रन बना कर आउट हो गए.

रोहति की जगह आए सुरेश रैना दो ओवर बाद आउट हो गए. उन्होंने भी 5 रन ही बनाए. दोनों के विकेट फ़िडेल एडवर्ड्स को मिले.

अब अगले ओवर में पैवेलियन लौटन् की बारी गौतम गंभीर की थी. वे 14 रन बना कर ब्रेवो की गेंद पर लेंडल सिमंस को कैच थमा बैठे. हालाँकि कैच थोड़ा मुश्किल था.

इस तरह पाँचवें ओवर में 29 रन जोड़ते-जोड़ते भारत के 3 विकेट गिर चुके थे.

ऐसे में रन जुटाने का सारा दारोमदार युवराज सिंह और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर आ गया.

लेकिन धोनी ज़्यादा देर तक नहीं चल पाए. मात्र 11 रन बना कर वे ब्रैवो की गेंद पर आउट हो गए.

युवराज के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 37 रन जोड़े.

भारतीय पारी में पंद्रहवें ओवर तक रनों की रफ़्तार बहुत धीमी रही. दस ओवर में भारतीय पारी में मात्र 57 रन जुड़े थे. इसी तरह 14 ओवरों के बाद भारत की पारी में मात्र 81 रन थे.

युवराज की धमाकेदार पारी

युवराज सिंह और युसूफ़ पठान की कोशिशों के चलते पंद्रहवें ओवर से भारतीय पारी में रनों की आवक तेज़ हो सकी.

पंद्रहवें ओवर में युसूफ़ पठान और युवराज सिंह ने ब्रैवो की गेंदों पर 16 रन जुटाए. इसी तरह दोनों ने सोलहवें ओवर में 12 रन और सत्रहवें ओवर में दोनों 17 रन बटोरे.

युवराज 43 गेंदों पर 67 रन बना कर एडवर्ड्स का शिकार बने. उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. पाँचवें विकेट लिए युवराज और युसूफ़ ने मात्र 35 गेंदों पर 64 रन जोड़े.

युसूफ़ 31 रन के निजी स्कोर पर ब्रैवो का शिकार बने. युसूफ़ ने ये रन 23 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की सहायता से बनाए.

उनके आउट होने के बाद उसी ओवर में ब्रैवो की गेंद पर इरफ़ान पठान भी आउट हो गए. उन्होंने सिर्फ़ 2 रन बनाए.

हरभजन सिंह मात्र 4 गेंदों पर 13 रन बना कर और ज़हीर ख़ान बिना खाता खोले नाबाद रहे. अंतिम ओवर में हरभजन से 3 चौके लगाए.

भारतीय टीम

महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान और विकेटकीपर), गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना, युसूफ़ पठान, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रवीन्द्र जडेजा.

वेस्टइंडीज़ टीम

क्रिस्टोफ़र गेल, एंड्रे फ़्लेचर, रामनरेश सरवन, लेंडल सिमंस, शिवनारायण चंद्रपाल, ड्वेन ब्रैवो, दिनेश रामदीन, किरॉन पोलार्ड, जेरोम टेलर, सुलेमान बेन्न, फ़िडेल एडवर्ड्स, डैरेन सैमी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+