आयरलैंड को शुरुआती झटके
उलटफेर करने वाली पार्ट-टाईम खिलाड़ियों की टीम के रूप में चर्चित आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने 10 ओवरों में पाँच विकेट खोकर मात्र 48 रन बनाए थे.
बरसात के कारण देर से शुरू हुए मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया.
मैच का स्कोर
इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर आयरलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्यौता दिया.
भारत का पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला सही साबित होता लगा जब दूसरे ओवर में आयरलैंड का पहला विकेट गिर गया.
विकेट पतन
जेरेमी ब्रे खाता भी नहीं खोल सके और ज़हीर ख़ान ने उन्हें आउट कर दिया
पहला विकेट जेरेमी ब्रे के रूप में ज़हीर ख़ान को मिला. बोल्ड आउट होने वाले ब्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके.
ज़हीर ख़ान ने आयरलैंड की बल्लेबाज़ी की धार को शुरूआती ओवरों में ही भोथरा कर दिया.
उन्होंने पारी के चौथे ओवर में पोर्टफ़ील्ड और बोथा को पैवेलियन का रास्ता दिखाया. यानि मात्र सात गेंदों के अंतराल में ज़हीर ने तीन विकेट लिए.
पोर्टफ़ील्ड ने पाँच और बोथा ने आठ रन बनाए. ज़हीर की गेंद पर दोनों के ही कैच युसुफ़ पठान ने लपके.
आयरलैंड का चौथा विकेट सातवें ओवर में गिरा जब केविन ओ ब्रायन को प्रज्ञान ओझा ने बोल्ड आउट कर दिया. आउट होने से पहले ओ ब्रायन ने दो रन बनाए.
इसके बाद विकेट लेने की बारी हरभजन सिंह की थी. उन्होंने 10वें ओवर में गैरी विल्सन को बोल्ड आउट कर दिया. विल्सन ने थम-थम के खेलते हुए टीम के स्कोर में 19 रन जोड़े थे.
सुपर आठ
मैच में पावरप्ले पहले पाँच ओवर का होगा. इसके अलावा तीन गेंदबाज़ों को चार-चार और दो गेंदबाज़ो को तीन-तीन ओवर करने होंगे.
वैसे ये दोनों ही टीमें ग्रुप ए से सुपर आठ में पहुँच चुकी हैं.
दोनों ही टीमों ने लीग मैच के दौरान बांग्लादेश को हराया है.
अब भारत सुपर आठ में ग्रुप ई में है जहाँ उसके साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़ और दक्षिण अफ़्रीका की टीमें हैं.
जबकि आयरलैंड की टीम ग्रुप एफ़ में गई है जहाँ उसके साथ श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
