For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे

By Staff
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सिरीज़ का पहला मैच सोमवार को खेला जाएगा. वीरेंदर सहवाग का चोट के कारण खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.

भारतीय प्रारंभिक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग का चोट के कारण खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.

भारत की वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भरोसा है कि युवा खिलाड़ियों मदद से वो श्रीलंका को हराने में सफल होंगे.

धोनी का कहना है कि सुरेश रैना, विराट कोहली, एस बद्रीनाथ, इरफ़ान पठान और प्रवीण कुमार जैसे नौजवान खिलाड़ियों के आने से भारतीय टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

धोनी का मानना है, '' श्रीलंका क्रिकेट खेलने के लिए सबसे मुश्किल स्थानों में से एक है, क्योंकि धीमे और कम उछाल वाले विकेट पर आप अधिक रन नहीं बना सकते हैं.''

अभ्यास मैच में युवराज सिंह की धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी.

भारत को युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और धोनी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

साथ ही भारतीय टीम को हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे अनुभवी गेंदबाजों की टीम में वापसी से भारत को लाभ मिलेगा.

मेंडिस का ख़तरा

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को यदि जीतना है तो उसे श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस से निबटने का हल खोजना होगा.

भारतीय खिलाड़ी मेंडिस को अच्छी तरह नहीं खेल पाए हैं

पिछले महीने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की भारत पर जीत में मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई थी.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने अपनी टीम को चेताया है कि टेस्ट सिरीज़ में हार के बाद भारत को कम आंकने की भूल न करें.

एशिया कप के फ़ाइनल में मेंडिस ने 13 रन देकर छह विकेट लिए थे तो दूसरी ओर जयसूर्या ने शतक जड़ा था.

भारतीय टीम में स्पिनर प्रज्ञान ओझा अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं.

तेज़ गेंदबाज़ों में स्थान पाने के लिए मुनाफ़ पटेल, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार के बीच मुक़ाबला है.

दूसरी ओर श्रीलंका की टीम बल्लेबाज़ी में भी काफी मजबूत नज़र आती है. कप्तान महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और सनत जयसूर्या से भारतीय गेंदबाज़ों को पार पाना होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+