Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा के शतक ने भारत को जिताया

बुलावायो में हुए त्रिकोणीय श्रृंखला के एक मुक़ाबले में आज भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया.

भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदारी बल्लेबाजी की. रोहित ने शानदार शतक बनाया और वे अंत तक आउट नहीं हुए. उन्होंने छह चौके और दो छक्के जड़े.

भारत ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 243 रन का लक्ष्य रखा.

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज और तिलकरत्ने दिलशान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मैथ्यूज ने 95 गेंदों पर 75 रन बनाए जबकि दिलशान ने 84 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया.

मैथ्यूज उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हुए.

तिलकरत्ने दिलशान ने अपने खराब फॉर्म को दरकिनार करते हुए अर्ध शतक ठोंका. उन्होंने चार चौके और एक छक्का जड़ा.

भारत की ओर से अशोक डींडा, प्रज्ञान ओझा और रविद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए.

श्रीलंका की शुरुआत काफी धीमी रही. श्रीलंका की ओर से 42 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन ही बन पाए थे. लेकिन आखिरी ओवरों में लंकाई बल्लेबाजों ने रन औसत को बेहतर बना दिया.

भारतीय पारी

भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 18 और मुरली विजय ने 14 रनों का योगदान किया. कार्तिक अजंता मेंडिस की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को ठोस आधार दिया.

विराट कोहली रांदिव की गेंद पर फर्नांडो के हाथों कैच आउट हुए. कोहली ने चार चौकों की मदद से 91 गेंदों पर 82 रन बनाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+