Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ाइनल में भारत-श्रीलंका का मुक़ाबला

बांग्लादेश में खेली जा रही त्रिकोणीय सिरीज़ का फ़ाइनल बुधवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

भारत ने लीग मुक़ाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया था.

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे वfराट कोहली और गौतम गंभीर की बदौलत भारत ने आसानी से हासिल कर लिया था.

भारतीय गेंदबाज़ों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और ज़हीर ख़ान ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए थे और वो मैन ऑफ़ द मैच बने थे.

भारत और श्रीलंका के बीच पिछली कुछ सिरीज़ के नतीजे देखें तो इनमें भारत का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है.

भारत इससे पहले लगातार चार बार श्रीलंका के ख़िलाफ सिरीज़ जीत चुका है.

जानकारों का कहना है कि इस मैच में टॉस की अहम भूमिका होगी.

टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी क्योंकि बाद में ओस कारण गेंदबाज़ी करना ख़ासा मुश्किल साबित हो रहा है.

टॉस के मामले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब तक दुर्भाग्यशाली रहे है.

वो चार मैचों में से सिर्फ़ एक में टॉस जीतने में सफल रहे है वहीं विपक्षी कप्तान कुमार संगकारा अब तक सभी मैच में टॉस जीतने में सफल रहे है.

टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम हारी है.

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे वीराट कोहली और गौतम गंभीर की बदौलत भारत ने आसानी से हासिल कर लिया.भारतीय गेंदबाज़ों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. ज़हीर खान ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ़ द मैच बने.

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 46.1 ओवरों में 213 रन बनाए थे

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+