Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन में भारत की हार

सेंचुरियन में सचिन ने 50वां शतक लगाया लेकिन भारत पारी से हार गया

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सेंचुरियन में हो रहे पहले टेस्ट में एक पारी और 25 रनों से हरा दिया है.

पूरे टेस्ट में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर के अलावा पूरी टीम का प्रदर्शन ख़राब रहा है.

भारत ने पहली पारी में मात्र 136 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मात्र चार विकेट पर 620 रन बनाए.

भारत की पूरी टीम दूसरी पारी में 459 रन ही बना पाई.

भारत की तरफ से दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 111 रन बनाए जबकि कप्तान धोनी ने 90 रन का योगदान दिया.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली ही पारी में ज़बर्दस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 620 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जैक्स कैलिस ने नाबाद दोहरा शतक लगाया जबकि हाशिम अमला ने 140 और डिविलियर्स ने 129 रनों का योगदान दिया.

दूसरी पारी में भारत की बल्लेबाज़ी थोड़ी बेहतर दिखी और गंभीर ने सहवाग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े. इसके बाद सचिन और धोनी ने सातवें विकेट की साझेदारी में 172 रन जोड़े.

इन प्रदर्शनों के बावजूद भारतीय टीम पारी की हार को रोक नहीं पाई.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेल स्टेन और मॉर्कल ने ने दोनों पारियों में कुल सात सात विकेट लिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+