For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF World Cup: पहले ही दिन भारत के नाम 3 मेडल, 1 गोल्ड, 2 कांस्य

मेक्सिको। आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन भारत ने जबरदस्त शुरुआत की है. पहले ही दिन भारत के खाते में तीन मेडल आए हैं, जिसमें से एक गोल्ड जबकि दू कांस्य पदक हैं। शहजार रिजवी जोकि पहली बार आईएसएसएफ विश्व कप खेलने के लिए उतरे थे उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मैक्सिको के गौडाल्जारा में शनिवार को तीन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खाते में मेडल डाले। रिजवी ने इस दौरान विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 242.3 प्वाइंट्स हासिल किए। फाइनल मुकाबले में उनके खिलाफ खेल रहे जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज ने 239.7 अंक हासिल किए।

वहीं भारत के एक और शूटर जीतू राय ने 219 अंक हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम किया। आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन तीन भारतीय शूटर ने अपने नाम मेडल किया। शूटर ओम प्रकाश मिठारवाल ने भी 198.4 अंक हासिल करके चौथा स्थान हासिल किया। पिस्टल प्रतियोगिता में क्वालिफायर राउंड मे रिजवी ने 579 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जीतू राय ने 578 अंक हासिल किए।

मेहुली घोष ने वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 228.4 अंक हासिल कर महिला 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंजुम मुडगिल ने 208.6 अंक हासिल करके चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अपूर्वी चंदेला ने 144.1 अंक हासिल करके सातवां स्थान हासिल किया। महिला रायफल प्रतियोगिता में घोष ने क्वालिफायर राउंड में 629.1 अंक हासिल किए।

Story first published: Sunday, March 4, 2018, 8:44 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+