Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्राजील के महान फुटबॉलर काका ने लिया संन्यास, जानिए क्या थी वजह?

नई दिल्ली। साल 2007 के फीफा बेस्ट फुटबॉलर रहे ब्राजील के काका ने 35 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी है। साल 2002 में फीफा विश्व कप जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य रहे काका ने अपना अपना आखिरी मैच ओरलेंडो सिटी के साथ खेला। उन्होंने साथ ही ये संकेत दिए हैं कि वो अपने पूर्व क्लब एसी मिलान में मैनेजर की भूमिका निभा सकते हैं। काका ने सोशल मीडिया एक पोस्ट में लिखा, "यह मेरी उम्मीद से कई बढ़कर था। शुक्रिया। मैं अब एक नए सफर के लिए तैयार हूं।'

गौरतलब है कि काका ने ब्राजील के लिए 92 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 29 गोल किए। 2007 में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। कका के करियर को सबसे ऊंची उड़ान 2003 में एसी मिलान के साथ जुड़ने के बाद मिली।

मिलान के साथ छह साल के करियर में काका ने मिलान को स्कुडेट्टो (2003-04), सुपरकोप्पा इटालियाना (2004), यूईएफए सुपर कप (2007), फीफा क्लब विश्व कप (2007) और चैम्पियंस लीग (2007) खिताब जीते। इसके बाद काका साल 2009 में 6.7 करोड़ यूरो में रियल के साथ शामिल हुए। रियल को उन्होंने कोपा डेल रे (2010-11) और स्पेनिश लीग (2011-12) खिताब जीतने में मदद की थी।

साल 2003 में काका ने ब्राजील के लिए खेले 10 मैचों पांच गोल गिए. लेकिन साल 2013 से 16 तक तीन साल के भीतर काका ब्राजील के लिए खेले सात मैचों में एक भी गोल नहीं दाग सके। इसी बात ने काका को सबसे ज्यादा आहत किया और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से पिछले काफी लंबे समय से दूर चल रहे काका ने सोमवार को संन्यास का ऐलान कर दिया।

संन्यास के बाद काका को तमाम फुटबॉल दिग्गजों से आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 8:42 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+