एशेजः सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में सचिन के बराबर पहुंचा इंग्लैंड का धाकड़ बल्लेबाज
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी व 41 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को उनके शानदार दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बारिश से प्रभावित पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 5 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान के शतक की बदौतल पहली पारी में 403 रन बनाए। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई कंगारू टीम ने पहली पारी नौ विकेट पर स्मिथ को दोहरे शतक की बदौलत 662 रन पर घोषित करके 259 रन की बढ़त हासिल की। पांचवे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 218 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड (5), पैट कमिंस (2), नाथन लायन (2) और मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला।
इंग्लैंड की इस हार में कई अनचाहें रिकॉर्ड बने। जिसमें एक शर्मनाक रिकॉर्ड इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एलिस्टर कुक के नाम दर्ज हो गया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं इंग्लैंड की इस सीरीज में ये लगातार तीसरी हार है।
बतौर खिलाड़ी एलिस्टर कुक की विदेश (ऑस्ट्रेलिया) में ये 18 मैचों में 14वीं हार है। इसी के साथ उन्होंने भारतीय लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन 20 मैचों में से 14 मैच (ऑस्ट्रेलिया में) हारे हैं। इनके अलावा जैक हॉब्स भी ऑस्ट्रेलिया में 24 में से 14 मैच हारे हैं।
बतौर खिलाड़ी विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ी
14- एलिस्टर कुक
14- जे हॉब्स
14 सचिन तेंदुलकर
13 ब्रायन लारा
12 एस चंदरपॉल
12 डब्ल्यू रोड्स
12 जेम्स एंडरसन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
