Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले गांगुली ने रहाणे को लेकर कही बड़ी बात, दिया खास 'मंत्र'

नई दिल्ली। श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। इस दौरे की पिछले काफी दिनो से लगातार चर्चा हो रही है। हो भ क्यों न आखिर दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीम के खिलाफ पहली बार विराट की कप्तानी में टीम इंडिया वहां जा रही है। घर में सभी टीमों को धूल चटाने वाली टीम इंडिया के लिए ये दौरा किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीकी दौरे को विराट कोहली के लिए असली परीक्षा मान रहे हैं। फिलहाल तो टीम इंडिया सफलता की बुलिंदियों को छू रही है। लेकिन एक सच ये भी है कि टीम इंडिया ने द.अफ्रीका में आज तक टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में कोहली से जरूर उम्मीद होगी कि वे देश को पहली सीरीज जितवाएं!

हालांकि इस पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लगता है कि टीम इंडिया द.अफ्रीका दौरे पर जीत सकती है बस उसे बेखौफ क्रिकेट खेलने की जरूरत है। गांगुली ने बयान दिया, 'द.अफ्रीका में जीत के लिए टीम इंडिया को बेखौफ होना होगा और साथ में उसे जोखिम भी उठाने होंगे। मुझे लगता है कि हमारी टीम अच्छी है। हम कुछ मैच हारेंगे लेकिन हम ज्यादा मैच जीतेंगे।'

गांगुली ने बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के दौरान पीटीआई से खास बातचीत करते हुए अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'नहीं मुझे नहीं लगता है कि अजिंक्य रहाणे की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। विराट कोहली, रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय पहले भी दक्षिण अफ्रीका में खेल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि वह बेहतर खिलाड़ी के रूप में दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं।'

बता दें कि रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ पांच पारियों में केवल 17 रन बनाए, लेकिन उपमहाद्वीप के बाहर के उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे में महत्वपूर्ण खिलाड़ी माना जा रहा है।

गांगुली ने भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ करते हुए कहा, 'हमें ये पता चल जाएगा कि यह हमारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है या नहीं। निश्चित तौर पर उनमें तेजी है। उमेश अच्छी तेजी से गेंद करता है। भुवनेश्वर अच्छी फार्म में हैं। इसलिए इंतजार करिये।' उन्होंने आगे कहा, 'शिखर धवन अभी बेहतरीन फॉर्म में है और मुरली विजय ने भी श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।'

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 9:06 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+