मैच के बाद टीमों के बीच हुई जमकर मारपीट, कोच का चेहरा खून से सना
नई दिल्ली। मैनचेस्टर कोच मिकेल अर्टेटा को मैच के बाद गंभीर चोट आई हैं, मैच के बाद दोनों टीम के बीच जिस तरह से भिड़ंत हुई उसमें कोच मिकेल के चेहरे पर जमकर घूंसों की बारिश की गई, जिसके चलते उनका चेहरा खून से सन गया। ब्लू डर्बी की यूनाइटेड के खिलाफ जीत के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में जमकर भिड़त हुई। मीडियार रिपोर्ट के अनुसार जोस मौरिन्हो ने सिटी स्टार्स के खिलाड़ियों से अपना जश्न को कम करने के लिए कहा। जश्न के दौरान ये लोग दूथ और पानी फेंकने लगे थे, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया, इसी बीच ब्लूज के गोलकीपर एडर्सन ने आपा खो दिया।
इसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों एक दूसरे पर हमला करने लगे, झगड़ा इतना बढ़ा कि कोच अर्टेटा को गंभीर चोटे आई, उनकी आंख के उपर गंभीर चोट आई, उन्हें यह चोट बोतल से मारे जाने की वजह से आई है। मौके पर मौजूद चश्मदीद का कहना है कि ड्रेसिंग रूम से काफी आवाजें आ रही थीं, दोनों ही तरफ से लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
