Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उप्र और बडौदा का रणजी ट्राफी मुकाबला कल से

लखनऊ 30 नवम्बर .वार्ता. मेजबान उत्तर प्रदेश व वडौदा के मध्यइलीट ग्रुप .बी. का चार दिवसीय रणजी ट्राफी मुकाबला अखिलेश दास स्टेडियम पर कल से खेला जाएगा1 इलीट गु्रप .बी. के इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए दोनों टीमों नेआज सुबह जमकर अभ्यास किया

वडौदा टीम के प्रशिक्षक पूर्व भारतीय खिलाडी पारस माम्भ्रे ने आजअभ्यास सत्र के बाद बताया कि उनकी टीम अपने पूर्व के दोनोंमुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नौ अंक के साथ शीर्ष पर है1 माम्भ्रे ने अपनी टीम में शामिल पठान बंधुओं इरफान और यूसुफ व लेग स्पिनर राजेश पवार को टीम की रीढ बताया जिन्होंने अभी तक अच्छा प्रदर्शन दिखाया है1 उन्होंने स्टेडियम की पिच को धीमी व कम उछाल वाली बताया

उनके अनुसार अच्छे गेंदबाजों से सुसज्जित उनकी टीम शक्तिशालीहै1 साथ ही साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम को बेहतर बल्लेबाजों कीटीम की संज्ञा भी दी

इस पूर्व भारतीय खिलाडी के अनुसार मैच में टास की महत्वपूर्णभूमिका रहेगी व पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी

इरफान पठान की प्रशंसा करते हुए वडौदा के प्रशिक्षक ने कहा किवह पिछले मैचों में किये अच्छे प्रदर्शन को यहां भी जारी रखेंगे

माम्भ्रे ने कहा यहां पर आेस व धुंध के चलते प्रत्येक दिन 90 आेवरफेंके जाने की संभावना कम है1 वह यहां उपलब्ध होने वाली सुविधाओंसे काफी खिन्न थे

माथुर.उप्रेती.रमेश1938जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+