मैनचैस्टर यूनाईटेड प्रीमियर कप के क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू
चंडीगढ 13 दिसम्बर.वार्ता. सतही स्तर पर फुटबाल को बढ़ावा देने के प्रयासों से सम्बंधित मैनचैस्टर यूनाईटेड प्रीमियर कप .एमयूपीसी. इंडिया फुटबाल फाइनल 2008 के लिए उत्तर और पूर्व क्षेत्र के अंडर..15 क्वालीफाइंग मुकाबले आज से यहां शुरू हो गए
शहर के सेक्टर 17 के फुटबाल ग्राउंड और पंजाब इंजीनियरिंग कालेज ग्राउंड में ये क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे 1 सोलह दिसंबर तक चलने वाले इन मुकाबलों में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है1 टूर्नामेंट की चार श्रेष्ठ टीमें एमयूसीपी.. इंडिया फाइनल2008 के लिए क्वालीफाई करेंगी जो 16 से 20 जनवरी तक गोवा के दुलेर स्टेडियम में खेला जाएगा
पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र से महिंद्रा यूनाइटेड मुम्बई .सालगांवकर स्पोर्टस क्लब गोवा . स्पोटिग क्लब ऑफ गोवा और कास्मोस फुटबाल अकादमी तमिलनाडु पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं1 लगातार तीसरे वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी नाईक द्वारा अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के तत्वावधान में चंडीगढ़ फुटबाल संघ .तमिलनाडु फुटबाल संघ और गोवा फुटबाल संघ के सहयोग से किया जा रहा है
रमेश प्रेम मनोरंजन 2001 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications