इंचियोन (दक्षिण कोरिया)| एशियाई खेलों में भारत की ओर से संघर्ष जारी है, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी तक संतोषजनक नहीं रहा है। लेकिन फिर भी भारतीय खिलाड़ियों ने देश की उम्मीदें नहीं तोड़ी है जिसका सबूत है भारतीय तीरंदाजियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन।
जी हां भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेजबान और विश्व चैम्पियन दक्षिण कोरिया को मात देकर 17वें एशियाई खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्षिण कोरिया फाइनल में जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन युवा भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 227-225 से जीत हासिल की।
तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने जीता सोना
इस जीत के बाद देश के महामहिम प्रणब मुखर्जी ने देश के इस महान सपूतों को बधाई दी है।
Congratulations 2 shooting & rowing medal winners at the Asian Games; U have done India proud through this achievement #PresidentMukherjee
— President of India (@RashtrapatiBhvn) September 26, 2014 आपको बता दें कि भारतीय टीम के रजत चौहान, संदीप कुमार अभिषेक वर्मा ने गेयांग एशियाड आर्चरी फील्ड में पहले एंड के बाद ही दक्षिण कोरियाई टीम पर एक अंक की बढ़त बना ली। दूसरा एंड खत्म होने तक यह बढ़त दो अंकों की हो गई। कोरियाई टीम हालांकि तीसरे और चौथे एंड के बाद भी इस अंतर को कम नहीं कर पाई। तीसरे और चौथे एंड में दक्षिण कोरिया और भारत ने 58-58 अंक हासिल किए। भारत ने 12 बार जबकि कोरिया ने 13 बार 10 अंक हासिल किए। कांस्य पदक ईरान ने जीता।
भारत पदक तालिका में चार स्थान ऊपर 11वें पायदान पर पहुंचा
स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारत पदक तालिका में चार स्थान ऊपर 11वें पायदान पर जा पहुंचा है। भारत अब तक दो स्वर्ण, दो रजत और 15 कांस्य के साथ कुल 19 पदक जीत चुका है। शनिवार को ही भारत ने इस स्पर्धा के महिला वर्ग में ईरान को हराकर कांस्य पदक जीता। तृषा देब, पूर्वाशा शेंडे और ज्योति सुरेखा ने यह सफलता हासिल की।