स्टाकहोम 11 अक्टूबर.रायटर. चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के टामी हास कल स्पेन के अलबर्ट मोनटानिस को हरा स्टाकहोम आेपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं
पूरे खेल के दौरान हास को मोनटानिस ने काफी परेशान किया लेकिन अंत में हास ने उन्हें 6..2 3..6 6..3 से हराकर इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए 1तीसरे सेट में मोनटानिस ने हास पर 3..1 की बढत बना ली थी लेकिन हास ने अपनी शानदार सर्विस और दमदार शाट की बदौलत यह सेट 6..3 से जीत लिया
हास ने पांचवें और सातवें गेम में मोनटानिस की सर्विस तोडी और पहला सेट 6..2 से जीत लिया जबकि दूसरे सेट में उन्हें हार का मुंह देखना पडा
दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाडी हास ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा...मोनटानिस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया 1 लेकिन अंत में मैं जीतने में कामयाब रहा और मुे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की खुशी है1... सत्यकाम मनोरंजन 1102 रायटर.