खेल. क्रिकेट भारत दो बेंगलूर..
क्रिकेट भारत दो बेंगलूर .. सुबह पाकिस्तान ने अपनी पारी पांच विकेट पर 369 रन से आगे शुरू की1 मिस्बा और अकमल ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फालोआन टालने के लिए जरूरी योग 427 रन के पार पहुंचा दिया1 मिस्बा और अकमल ने दूसरे टेस्ट में छठे विकेट के लिए 207 रन की सोदारी कर पाकिस्तान को हार से बचाया था1 उन्होंने एक बार फिर संकट मोचक की अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया1 भारत के स्पिनर कप्तान अनिल कुंबले और हरभजन सिंह आक्रामक क्षेत्ररक्षण के साथ गेंदबाजी कर रहे थे1 लेकिन मिस्बा ने अपनी पहुंच का भरपूर इस्तेमाल करते हुए उन्हें परेशान किए रखा1 इस दौरान अकमल ने अपना आठवां टेस्ट अर्द्धशतक पूरा किया1 मगर वह फालोआन टलने के पांच रन बाद ही हरभजन की गेंद पर स्टंप आउट हो गए 1 अकमल ने अपनी साहसिक पारी में 114 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों की मदद से 65 रन बनाए 1 पार्थिव.प्रकाशसुनील1550जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications