इंडियन ओपन: हिदायत की खिताबी जीत
हैदराबाद। इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत ने इंडियन ओपन बैडमिंटन ग्रां पी का पुरुषों का एकल खिताब जीत लिया। हिदायत ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मलेशिया के हफीज हाशिम को मात्र 30 मिनट में 21-18, 21-19 से पराजित किया।
पूर्व ओलंपिक चैंपियन और दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हिदायत ने ऑल इंग्लैंड ओपन जीत चुके हाशिम पर लगातार सातवीं जीत दर्ज की। रविवार को गॉचीवाली स्टेडियम में आयोजित मैच के बाद हिदायत ने कहा, "यह अच्छी जीत रही, लेकिन मेरा मानना है कि मैंने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। बहरहाल मैं इस खिताबी जीत से खुश हूं।"
महिलाओं का एकल खिताब फ्रांस की पी हूंगयान ने जीता। पी ने पहले सेट में हार के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया की जूलिया पी जियांग वोंग को 55 मिनट के भीतर 17-21, 21-15, 21-14 से पराजित किया। 2006 में सिंगापुर ओपन जीतने वाली पी ने अपना पहला खिताब जीता है।
इसी तरह, पुरुषों का युगल खिताब मलेशिया के टैन फूैक चूंग और वान ली ने जीता। दोनों ने सिंगापुर के हेंड्री कुर्नियावान सापुत्रा और हेंड्रा विजाया को 21-9, 21-11 से पराजित किया।
महिलाओं का युगल खिताब चीन की जिन मा और जियाली वांग ने जीता। दोनों ने इंडोनेशिया की वीटा मारिसा और नाडया मेलाती की जोड़ी को 21-14, 21-13 से पराजित किया।
दूसरी ओर, भारत के हाथों से खिताब जीतने का मौका उस समय फिसल गया जब ज्वाला गुटट और दिजू वालियावेतिल की जोड़ी मिश्रित युगल मुकाबले के फाइनल में इंडोनेशिया के फ्लांडी लेंपेले और विटा मारिसा से हार गई।
दूसरी वरीय भारतीय जोड़ी को तीसरी वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ 14-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी। गुट्टा और दिजू पहली बार किसी ग्रां पी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications