साई लखनऊ ने सब जूनियर खिताब जीता
नयी दिल्ली 15 अक्तूबर.वार्ता. साई लखनऊ ने ग्रीन वुड हाई स्कूल. नगालैंड को आज रोमांचक संघर्ष में 5..4 से हराकर सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट में सब जूनियर .अंडर 14. वर्ग का खिताब जीत लिया
लूमिन लाल ने 13वें मिनट में नगालैंड को बढत दिलाई1 साई टीम ने संघर्ष किया लेकिन उसे बराबरी का गोल पाने के लिये 56वें मिनट तक इंतजार करना पडा1 हैनरी मारबाद ने साई टीम को बराबरी दिलाई1 दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1..1 की बराबरी पर थीं
अतिरिक्त समय में भी यही स्कोर रहा जिसके बाद टाई ब्रेक का सहारा लिया गया1 टाई ब्रेक के बाद भी स्कोर 4..4 से बराबर था1 सडन डैथ में साई के सुमन बार ने अपनी टीम के लिये विजयी गोल दाग दिया
टूर्नामेंट के अंडर.17 जूनियर वर्ग का फाइनल सागरभंगा हाई स्कूल. पश्चिम बंगाल और एनसीसी.पूवोत्तर क्षेत्र. के बीच मंगलवार को खेला जायेगा जो सुब्रतो कप 2007 का समापन दिन होगा
राज पार्थिव जगबीर2110वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications