एशियन गेम्स 2018 : 4x400 मीटर रिले रेस में हिमा दास संग वीमंस खिलाड़ियों ने जीता 13वां गोल्ड मेडल

Asian Games 2018: India win Gold in Women's 4 x 400m Relay event | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है, वहीं इस खेल के 12वें दिन का 12वां गोल्ड जीतकर एक बार फिर जिनसन जॉनसन ने इस दिन को भारत के लिए यादगार बना दिया। वहीं इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दिन का 13वां गोल्ड भी अपने नाम किया जब उन्होंने 4x400 मीटर रिले रेस में भारत को गोल्ड मेडल जिताया। बता दें कि रेस की शुरूआत हिमा दास ने की। वहीं इस टीम में पूवाम्‍मा, सरिताबेन और विस्‍माया थीं। भारत के इन एथलीटों ने शुरूआती समय में ही ज्यादा लीड बना ली थी। बता दें कि वीमंस टीम ने 3.28.72 का समय लेकर भारत को इस एशियन गेम्‍स का 13वां गोल्‍ड मेडल दिलाया।

खास बात यह है कि इससे पहले भारतीय दौड़ाकों ने 4x400 मीटर रिले रेस में भारत को सिल्वर मैडल दिला दिया था। भारत के दौड़ाकों ने 3.15.71 मिनट में रेस पूरी की सिल्वर जीता था। भारत की ओर से इस मिक्स इवैंट में मोहम्मद अनस, राजू, हिमा दास और राजीव ओरिकिया ने हिस्सा लिया था। वहीं इस बार इस वीमंस मुकाबले में भारत की हिमा दास ने कोई गलती नहीं कि और इतिहास रचते हुए गोल्ड पर निशाना लगाया।

यहां भी किया कमालः वहीं दूसरी ओर जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर इस मुकाम को हासिल किया वहीं 800 मीटर की रेस में भारत को गोल्ड जिताने वाले मंजीत सिंह 3.46.57 के समय के साथ चौथे पायदान पर रहे । इसके बाद भारत के लिए एक और खुशखबरी उस वक्त आई जब डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पुनिया ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया। वहीं इस दौड़ में ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इस शानदार पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 58 हो गई है और जिसमें भारत के खाते में अब 13 गोल्ड और 20 रजत और 25 कांस्य आ गए हैं। बता दें कि आज का दिन भारत के एथलीटों के लिहाज से इस एशियन गेम्स का अंतिम दिन है। ऐसे में हिमा दास संग खिलाड़ियों ने इस दिन को खास बना दिया है।

Story first published: Thursday, August 30, 2018, 19:31 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+