For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अर्जुन अवॉर्ड विजेता अंजली और हीना को जेट एयरवेज ने फ्लाइट में बैठाने से किया इंकार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत में महिला प्लेसर्य को अनदेखी किए जाने की खबर आम है। इस बार भी एक ऐसी ही खबर चर्चा में है। एयरलाइंस की लापरवाही के चलते भारत की दो महिला निशानेबाजों को बैंकॉक में पूरी रात एयरपोर्ट पर बितानी पड़ीद्य


जी हां भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू और अंजलि भागवत शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर कोरिया से वापस लौट रही थीं। उन्हें बैंकॉक में फ्लाइट बदलनी थी। लेकिन जेट एयरवेज के अधिकारियों ने उनके शूटिंग के हथियारों के कागजात पूरे नहीं होने का हवाला देते हुए दोनों को जाने की इजाजत नहीं दी, जबकि इन्हीं कागजातों के साथ दोनों कोरिया से बैंकॉक बिना किसी परेशानी के पहुंची थीं।

आपको बताते चलें कि इन दोनों महिला निशानेबाजों को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। एयरलाइंस की लापरवाही के चलते उन्हें भूखे-प्यासे पूरी रात एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी। अगले दिन एयर इंडिया की फ्लाइट से उन्हीं कागजातों और हथियारों के साथ वापस आ गई। दोनों के मुताबिक एयरलाइंस कंपनी ने उनके टिकट का पैसा तक वापस नहीं किया है। सोशल मीडिया पर इस मामले में हीना और अंजलि को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+