Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो में भारत को दूसरा झटका, अब इंद्रजीत सिंह डोप टेस्ट में फेल

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक के ठीक पहले भारत को दूसरा झटका लगा है। यह झटका इंद्रजीत सिंह के रूप में लगा है, जो ए श्रेणी के डोप टेस्ट में फेल हो गये हैं। इससे पहले पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल हुए थे।

पढ़ें- रियो ओलंपिक से जुड़ी खबरें



डोपिंग परीक्षण के बाद आयी रिपोर्ट में पता चला है कि शॉर्ट पुट खिलाड़ी इंद्रजीत ने उन्‍होंने प्रतिबंधित स्‍टेरॉइड दवा का सेवन किया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी नाडा द्वारा किये गये परीक्षण के बाद उन्‍हें रियो ओलंपिक से बाहर करने का निर्णय लिया जा सकता है। 22 जून को डोप परीक्षण किया गया था। नाडा ने हरियाणा के खिलाड़ी से कहा हे कि उन्‍हें सात दिन के भीतर बी टेस्‍ट भी करवाना होगा।

2014 के एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाले इंद्रजीत का अगर बी टेस्‍ट भी पॉजिटिव आ गया, तो पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो अोलंपिक में उन्‍हें नहीं भेजा जायेगा। साथ ही उनके ऊपर वर्ल्‍ड एंटी-डोपिंग कोड के तहत चार साल का प्रतिबंध भी लग सकता है।

पिछले एक सप्ताह में इंद्रजीत सिंह दूसरे एथलीट हैं, जो डोप परीक्षण में पॉजिटिव पाये गये हैं। इससे पहले रेसलर नरसिंह यादव पॉजिटिव पाये गये थे।

इंद्रजीत उनमें से एक हैं, जिन्‍होंने राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों में भाग नहीं लिया है। वो अपने पर्सनल कोच की मदद से परीक्षण प्राप्त करते हैं। इन्‍होंने एशियन चैंपियनशिप में स्‍वर्ण, एशियन ग्रांड प्रि और विश्‍व यूनिवर्सिटी गेम्‍स में स्‍वर्ण पदक जीते थे। इंद्रजीत पहले भारतीय हैं, जिन्‍होंने शॉर्ट पुट में रियो के लिये क्वालीफाई किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+