समलैंगिक रिश्ते में हैं देश की सबसे तेज धावक, 'रिलेशनशिप' में होने पर किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। निश्चित रूप से यह भारतीय खेल जगत के लिए अपनी तरह की एक अलग घटना है। जब समलैंगिक रिश्तों और उनको स्वीकारने की बात आती है तो अक्सर हम पश्चिमी देशों के उन सेलिब्रेटिस की ओर देखते हैं जो पूरी मुखरता के साथ अपनी लैंगिकता का सामाजिक प्रदर्शन करते हैं। लेकिन भारत में अभी भी यह एक ऐसा विषय है जहां पर खुलकर बोलना चलन में नहीं है। खासकर जब आप सेलिब्रेटी या कोई सार्वजनिक हस्ती हों तो यह और भी छुपाने वाली बात साबित हो जाती है।

दुती चंद ने किया समलैंगिक होने का खुलासा-
लेकिन भारत की स्टार धावक (स्प्रिंटर) दुती चंद ने खुलासा किया है कि वह समलैंगिक हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने जीवन साथी का भी खुलासा कर दिया है। 100मीटर दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड धारक दुती चंद ने बताया है कि अपने ही शहर की एक महिला मित्र के साथ संबंधों में हैं। आपको बता दें कि दुती ओडिशा के चाका गोपालपुर गांव से आती हैं। एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली इस दिग्गज खिलाड़ी के माता-पिता जाजपुर जिले में बुनकरी का कार्य करते हैं।

भारत की स्टार धावक हैं दुती चंद-
दुती चंद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर 200 मीटर और 4x100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती हैं। अंग्रेजी दैनिक 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में अपनी लैंगिकता उजागर करते हुए दुती ने कहा, 'मैंने अपना हमसफर ढूंढ लिया है। मुझे लगता है कि हर किसी को यह आजादी होनी चाहिए कि जिसके साथ भी वह रहना चाहते हैं वह अपना पार्टनर चुन सके।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा से समलैंगिकता की पक्षधर रही हैं क्योंकि यह व्यक्तिगत पसंद का मामला है। दुती ने यह भी बताया की वे भविष्य में अपनी साथी के साथ सेटल हो जाएंगी।

समलैंगिकता को बताया निजी फैसला-
दुती चंद ने यह भी बताया कि आईपीसी की धारा 377 को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा गैरअपराधिक करार देने के बाद उन्हें अपने संबंधों के बारे में खुलकर बोलने का विश्वास मिला। दुती ने इस दौरान यह भी अपील की कि लोगों को उनके व्यक्तिगत फैसले के आधार पर कोई राय नहीं बनानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'क्योंकि यह मेरा निर्णय है कि मैं उसके साथ हूं, जिसके साथ मैं रहना चाहती हूं। यह एक निजी फैसला है। इसका सम्मान होना चाहिए।'
गेंदबाज कैसे जिताएंगे भारत को विश्व कप, राहुल द्रविड़ ने खोला राज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
