For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेटर टी नटराजन संवारेंगे युवाओं का भविष्य, गांव में शुरू की क्रिकेट एकेडमी, दिनेश कार्तिक ने किया उद्घाटन

T Natarajan: भारतीय टीम के खिलाड़ी टी नटराजन ने भविष्य के लिए युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित करने के लिए अपने गांव में एक क्रिकेट एकेडमी शुरू की है। इस एकेडमी के लिए उन्होंने सलेम जिले के संकागिरी के पास अपने गांव चिन्नाप्पमपट्टी में जमीन खरीदी और क्रिकेट मैदान तैयार किया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने मैदान का उद्घाटन किया और पिच का निरीक्षण भी किया।

इस खास मौके पर दिनेश कार्तिक ने नटराजन को अपना पैसा भविष्य के क्रिकेटर को तैयार करने में लगाने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ खिलाड़ी साई किशोर भी मौजूद थे और उन्होंने भी नटराज के इस काम की जमकर प्रशंसा की।

समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नटराजन ने कहा कि वह युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित करेंगे। नटराजन फिलहाल इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में उन्हें हैदराबाद की ओर से खेलते हुए देखा गया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 विकेट चटकाए।

टी नटराजन का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि, नटराजन भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 1 टेस्ट, 2 वनडे और 4 टी-20 मुकाबले खेल हैं। नटराजन ने टेस्ट में तीन विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में भी उनके नाम तीन विकेट हैं। इसके अलावा टी20 में 7 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें- Jos Buttler: जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान, पूरे किए 10 हजार रन, ब्रेंडन मैकुलम को छोड़ा पीछे

मिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच साल 2021 में खेला था। ये मुकाबला उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था, और फिर उन्होंने सीधे आईपीएल 2023 में वापसी की।

Story first published: Saturday, June 24, 2023, 15:28 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+