वेदांगी कुलकर्णी ने लहराया परचम, अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत की की बेटी वेदांगी कुलकर्णी ने इतिहास रचने हुए नया कारनाम किया है। पुणे की 20 साल की वेदांगी ने साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाले सबसे तेज एशियाई का तमगा अपने नाम किया है। रविवार को कोलकाता में 29,000 किलोमीटर की मानक दूरी को तय करने के लिए साइकिल चलाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने इस सफर की शुरूआत जुलाई में पर्थ से की थी और इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में वापस जाएंगी।
कई चुनौतियों का किया सामना:
इस अभियान को पूरा करने के दौरान वेदांगी को कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा। कनाडा में एक भालू उनका पीछे करने लगा था। रूस में बर्फ से घिरी जगहों पर उन्होंने कई रात अकेले गुजारी तो वहीं स्पेन में चाकू की नोक पर उनसे लूटपाट हुई।
दो साल पहले शुरू की थी तैयारी:
ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्व विद्यालय की खेल प्रबंध की इस छात्रा ने बताया कि उन्होंने इसके लिये दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने साइकिल पर लगभग 80 प्रतिशत यात्रा को अकेले पूरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने शून्य से 20 डिग्री कम से 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना किया।इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
