संन्यास से वापस लौटेगा ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज टेनिस स्टार
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज टेनिस स्टार व पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी लेटन हेविट अपने फैंस को एक बार फिर से टेनिस कोर्ट में जलवा दिखाते नजर आएंगे। जी हां, लेटन हेविट ने पुष्टि की है कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मेन्स डबल में खेलेंगे। बता दें कि पूर्व विश्व नंबर एक हेविट ने साल 2016 में खेल से संन्यास ले लिया था। तब उन्हें मेलबर्न पार्क में दर्शकों ने शानदार विदाई दी थी।
गुरुवार को दो बार के मेजर विजेता और 2005 के ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनलिस्ट ने इस बात की पुष्टि की कि वह जनवरी में एक अंतिम क्षण के लिए वापसी करेंगे। हेविट मेलबर्न पार्क में आखिरी बार अपने दोस्त सैम ग्रॉथ का साथ देते नजर आएंगे। हेविट ने चैनल 7 समाचार को बताया, "यह मजेदार होने वाला है, यही ऑस्ट्रेलियाई ओपन की खासियत है"। वहीं सैम ग्रॉथ का कहना है कि वे इसे खूब एन्जॉय करने वाले हैं। ग्रोथ ने कहा, "हम सिर्फ नंबर बनाने के लिए वहां नहीं जा रहे हैं, हम इसे एक फेयर क्रैक देना चाहते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
