शोएब अख्तर ने किया ऐसा ट्वीट कि टूट पड़े युवराज और हरभजन, ऐसे लिए मजे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की जुगलबंदजी काफी पुरानी है। भले ही कई खिलाड़ी एक दूसरे से बैर मानते हों लेकिन पुराने खिलाड़ी अभी भी एक दूसरे अच्छा संबंध रखते हैं। इसी बानगी देखने को मिली ट्विटर पर जब दो भारतीय क्रिकेटरों ने रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर को ट्रोल कर दिया। हालांकि शोएब शोएब अख्तर हरभजन सिंह और युवराज सिंह के अच्छे दोस्त हैं। लेकिन वो दोस्त ही क्या जो दूसरे दोस्त की टांग न खींचे 
|
ये था शोएब अख्तर का ट्वीट जिस पर लिए युवी-भज्जी ने मजे
दरअसल शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को प्रेरित करने वाला एक ट्वीट किया जिसपर युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उनके मजे ले लिए। शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक फोटो ट्वीट की जिसमें वे हाथ में दस्ताने पहने और एक हाथ में उन्होंने हेलमेट पकड़ा हुआ है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा है "अपने लक्ष्य के बारे में महत्वाकांक्षी बनने से डरो मत, मेहनत करना मत छोड़ो और न ही अपने सपनो को छोड़ना चाहिए।"

ये तो बताओ आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो
इस पर सबसे पहले युवराज सिंह ने शोएब अख्तर के मजे लिए। युवी ने शोएब के ट्वीट में रिप्लाई करते हुए लिखा- "वो सब तो ठीक है लेकिन भइया ये तो बताओ आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो।"

मुझे लगता है एक्सरे करने जा रहे हैं
युवी के ट्वीट के बाद भज्जी भी शोएब पर टूट पड़े। भज्जी ने लिखा- "मुझे लगता है एक्सरे करने जा रहे हैं, चश्में और दस्तानें भी हैं, हाय मेरा डॉक्टर वीरा शोएब अख्तर।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
