डर के साए में जी रही है कबड्डी खिलाड़ी, अपर कास्ट के दबंगों ने दी है रेप की धमकी
नई दिल्ली। नेशनल लेवल पर कबड्डी में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी खिलाड़ी आजकल डर के साए में जी रही है। उसे उसके गांव के ही दबंग और उच्च जाति के लोग रेप की धमकी दे रहे है। दबंगों ने खुले शब्दों में कह दिया है कि कबड्डी खेलवा छोड़ दो वरना रेप कर दिया जाएगा।
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक महिला खिलाड़ी यादव जाति से ताल्लुक रखती है और गांव के दबंग भूमिहार है और वो नहीं चाहतें कि कोई यादव लड़की कबड्डी के क्षेत्र में राष्ट्रीय मुकाबले में नाम कमाये। दबंगों का मानना है कि अगर यादव जाति की लड़की कबड्डी खेलेगी तो भूमिहार जाति की लड़कियां क्या करेंगी। खबरों के मुताबिक थोड़े दिनों पहले इस महिला खिलाड़ी ने भूमिहारी जाति की महिला खिलाड़ी को एक मुकाबले में हराया था।
ये पूरा मामला राजधानी पटना से 40 किलोमीटर दूर बाढ़ प्रखंड के पंडारक गांव का है। महिला कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि गांव के दबंगों ने उसके पिता की पिटाई की है और धमकी दी है कि अगर महिला खिलाड़ी ने कबड्डी खेलना नहीं बंद किया तो उसका रास्ते में रेप कर दिया जाएगा। महिला खिलाड़ी ने दो महीने पहले पुलिस में शिकायत की थी जिस पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।
महिला खिलाड़ी ने शनिवार को पटना के एसएसपी मनु महाराज से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है और उसने बताया कि दबंगों की तरफ से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। एसएसपी मनु महाराज ने महिला कबड्डी खिलाड़ी को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
