
कविता देवी बनीं मिसाल
अमूमन हमारे देश में महिलाओं को घर तक ही सीमित रहने को कहा जाता है लेकिन WWE की इस फाइट में जो हुआ आप उससे चौंके बिना नहीं रह पाएंगे। कविता देवी ने जो हाल ही में कारनामा किया है वो कई लोगों के लिए मिसाल है।

हर कोई चौंक गया
दरअसल, वो जब सूट, सलवार और चुन्नी पहनकर रेसलिंग के रिंग में उतरी तो हर कोई चौंक गया। ये सब फिल्मी सीन नहीं बल्कि हकीकत है। यहां पहली बार एक भारतीय पहलवान पहुंची कविता 34 वर्षीय कविता की पहली फाइट का वीडियो WWE ने जारी किया है।

ऐसा पहली बार हुआ
आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से कविता ने विदेशी खिलाड़ी की हालत खराब कर दी थी। कविता के गुरु द ग्रेट खली हैं। गौरतलब है कि अमूमन लोग WWE में विदेशी पहलवानों को देखते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई भारतीय पहलवान रिंग में थी।

लेकिन जीत नहीं पाई कविता
हालांकि कविता यह मैच पहले ही राउंड में हार कर बाहर हो गई थी लेकिन वो जब तक रिंग में रहीं तब तक प्रतिद्वंदी की नाक में दम करती रहीं।


Click it and Unblock the Notifications