बॉक्सिंगः विजेंदर सिंह की फाइट वाली नाइट में होंगे 6 भारतीयों के मुकाबले
नई दिल्ली। जयपुर में 23 दिसंबर को होने वाली विजेंदर और घाना के अर्नेस्ट एमुजू की फाइट से पहले कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के पूर्व पदक विजेता अमनदीप सिंह और सुनील सिवाच सहित छह भारतीय मुक्केबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अमनदीप (बेंटमवेट, 55.5 किग्रा) पंजाब के मनोज कुमार के खिलाफ फाइट लड़ेंगे। वहीं कुलदीप सिंह (हेवीवेट, 93.4 किग्रा) हरियाणा के अमरिंदर सिंह का सामना करेंगे। अन्य मुक्केबाजों में प्रदीप खरेरा, कुलदीप ढांडा, धमेंद्र ग्रेवाल और असद आसिफ खान भी अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे।
बता दें कि दिल्ली में पिछले साल प्रो मुक्केबाजी में पदार्पण करने वाले 27 वर्षीय अमनदीप ने सुनील शर्मा के खिलाफ अपनी पहली फाइट लड़ी थी। जिसके बाद से उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 21 वर्षीय खरेरा वेल्टरवेट (66.7 किग्रा) में छह राउंड के मुकाबले में पदार्पण कर रहे गोवा के निखिल शर्मा से भिड़ेंगे।
27 वर्षीय ढांडा अपने से तीन साल छोटे 24 वर्षीय दिल्ली के फतेह सिंह के खिलाफ लाइटवेट (61.2 किग्रा) में चार दौर के मुकाबले में खेलेंगे। चार राउंड के मुकाबले में ही सुपर बेंटमवेट (61.2 किग्रा) में कोलकाता के असद आसिफ खान सुनिल सिवाच की चुनौतियों का सामना करेंगे।
बता दें कि अभी तक अपराजय रहे विजेंदर एमुजू के खिलाफ अपने दोहरे डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडलवेट खिताब का बचाव करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
