भारत की अच्छी शुरुआत
श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय सीरिज़ के अपने पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बेहतरीन शुरुआत की है.
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन भारत के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 52 रनों पर न्यूज़ीलैंड के चार विकेट गिरा दिए हैं.
न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ जेसी रायडर शून्य के स्कोर पर आउट हुए जबकि मैकुलम मात्र तीन रन ही बना पाए.
दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों को आशीष नेहरा ने पगबाधा आउट किया.
मार्टिन गपतिल थोड़ा संभल कर खेले लेकिन 22 रन के निज़ी स्कोर पर उन्हें युवराज सिंह की गेंद पर द्रविड़ ने उन्हें कैच कर लिया.
इसके बाद आए रॉस टेलर भी ज्यादा चल नहीं पाए और 11 रन के स्कोर पर हरभजन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे.
इस प्रतियोगिता में यह भारत का पहला मैच है, जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम मेज़बान श्रीलंका से अपना पहला मैच हार चुकी है.
वैसे भारत की टीम जुलाई के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेली है.
जून-जुलाई में भारत ने ट्वेन्टी-20 विश्व कप के बाद एक दिवसीय सिरीज़ के लिए वेस्टइंडीज़ का दौरा किया था. इस सिरीज़ में भारत ने जीत हासिल की थी.
इस मैच में भारतीय टीम में वीरेंदर सहवाग नहीं हैं और अब घायल होने के कारण गौतम गंभीर भी सिरीज़ में नहीं खेल पाएँगे.
उनकी जगह टीम में विराट कोहली को शामिल किया गया है. लेकिन गंभीर और सहवाग की अनुपस्थिति में भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है ख़ासकर पारी की शुरुआत में.
भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, विराट कोहली, यूसुफ़ पठान, आशीष नेहरा, अमित मिश्रा, अभिषेक नायर, सुरेश रैना, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह.
न्यूज़ीलैंड की टीम
डेनियल वेटोरी (कप्तान), शेन बांड, नील ब्रूम, इयन बटलर, ब्रैंडन डियामेंटी, ग्रांट इलियट, मार्टिन गुप्टिल, गैरेथ होपकिंस, ब्रैंडन मैकुलम, नाथन मैकुलम, काइल मिल्स, जैकब ओरम, जीतन पटेल, जेसी राइडर, रॉस टेलर और डेरेल टफ़ी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications