आखिर क्यों राशिद खान IPL में सबसे मुश्किल गेंदबाज हैं, उन्हें मार पाना लगभग नामुमकिन
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से सनराईजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज राशिद खान की जबरदस्त गेंदबाजी जारी है। राशिद खान ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चार ओवर के दौरान सर्वाधिक 17 डॉट गेंद डालकर हैदराबाद की जीत की मजबूत नींव रखी। राशिद खान ने कल के मैच में चार ओवर में महज 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जोकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। राशिद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम महज 131 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। आईपीएल में राशिद खान बेदतरीन स्पिन गेंदबाज साबित हुए हैं, जिन्हें मार पाना बहुत ही मुश्किल है, यही वजह है कि राशिद अभी भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहले बने हुए है।

12 मैच में 17 विकेट
राशिद खान ने आईपीएल के इस सीजन में 12 मैचों में कुल 17 विकेट अपने नाम किए हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। पहले पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कैगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं और उन्होंने 12 मैचों में अभी तक 20 विकेट झटके हैं।

बेहद किफायती गेंदबाज
राशिद खान की गेंदबाजी औसत की बात करें तो वह बेहद किफायती साबित हुए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में राशिद ने महज 1.80 के औसत से गेंदबाजी की, जिससे साबित होता है कि आखिर क्यों राशिद आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल चुनौती हैं और उन्हें मार पाना कितना मुश्किल है। अभी तक खेले गए 12 मैचों में राशिद का औसत 5 है। आईपीएल के इस सीजन में किसी भी टॉप 5 गेंदबाज का औसत इतना अच्छा नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आते हैं जिनका औसत 6.71 है।

क्या है राशिद की सोच
लेकिन अगर आपको लगता है कि राशिद खान के ये आंकड़े गलती से उनके पक्ष में आए हैं तो आप गलत हैं। राशिद खान का 12 मैचों का आंकड़ा उनकी बेहतरीन किफायदी गेंदबाजी की काबिलियत को दर्शाता है। राशिद का कहना है कि मैं मुख्य रूप से कम से कम रन देने की कोशिश करता हूं, मुझे विकेट मिले या नहीं । डॉट गेंद डालने से मुझे विकेट लेने में मदद मिलती है साथ ही अन्य गेंदबाजों को भी विकेट लेने में इससे मदद मिलती है। मैं बिल्कुल स्पष्ट सोच के साथ मैदान में उतरता हू, मैं कभी भी स्कोरबोर्ड के बारे में नहीं सोचता, टार्गेट क्या है, अगर पहले गेंदबाजी करें तो अच्छा स्कोर क्या होगा, मैं सिर्फ ये सोचता हूं कि मुझे सही दिशा में गेंद करनी है। जबतक आप सही दिशा में गेंदबाजी कर रहे हैं आप किसी को भी परेशान कर सकते हैं। आपको बल्लेबाज के दिमाग से खेलना होता है, बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है उसके हिसाब से मिश्रण करते रहना है।

टॉप 5 में हमेशा रहे
बता दें कि आईपीएल में राशिद खान 2017 में आए और उसके बाद से ही वह हर सीजन में टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल रहे और इस सीजन में उन्होंने सर्वाधिक डॉट गेंदे डाली हैं। 2018 में वह शीर्ष गेंदबाज रहे। इस सीजन की बात करें तो राशिद खान ने 135 डॉट गेंदें डाली हैं। राशिद से आगे सिर्फ जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने 147 डॉट गेंदें डाली हैं। ऐसे में अगर हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है तो मुमकिन है कि राशिद जोफ्रा से भी आगे निकल जाएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
