भारत के सामने 131 रनों का लक्ष्य

By Staff

हालाँकि इस मैच से प्रतियोगिता के समीकरण पर कोई फ़र्क नहीं पड़नेवाला है क्योंकि भारत इस दौर के अपने पहले दोनों मैच हारकर पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुका है.

वहीं दक्षिण अफ़्रीका ने इससे पहले के सुपर-8 दौर के दोनों मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में अपना स्थान पहले ही पक्का कर लिया है.

मैच का ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन इसके बावजूद मैदान में भारतीय समर्थक अच्छी-ख़ासी संख्या में हैं और वे झंडों-नारों से भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं.

भारत-दक्षिण अफ़्रीका के मैच से पहले ट्रेंट ब्रिज में ही हुए एक मह्त्वपूर्ण मैच में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से बुरी तरह हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली.

इस तरह सेमीफ़ाइनल में खेलनेवाली चार टीमें हैं – श्रीलंका, दक्षिण अफ़्रीका, वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान.

सेमीफ़ाइनल मैच 18 और 19 जून को ओवल और ट्रेंट ब्रिज में होने हैं जिसके बाद 21 जून को लॉर्ड्स में दूसरे ट्वेंटी-20 विश्व के विजेता का फ़ैसला होगा.

दक्षिण अफ़्रीका की पारी

टॉस दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ग्रेम स्मिथ ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

भारत को पहली सफलता दूसरे ही ओवर में मिल गई जब आरपी सिंह की गेंद हर्शल गिब्स के बल्ले से टकराने के बाद सीधे विकेट पर जा लगी. श्रीलंका का पहला विकेट 13 रन के स्कोर पर गिरा.

इसके बाद कप्तान ग्रेम स्मिथ ने ए बी डीविलियर्स के साथ मिलकर पारी को संभाला. उनकी साझेदारी को हरभजन सिंह ने अपने पहले ही ओवर में तोड़ा जब ग्रेम स्मिथ ने ऊँचा शॉट लगाने के प्रयास में रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया. स्मिथ ने 26 गेंदों पर 26 रन बनाए.

सुरेश रैना को भी अपने पहले ही ओवर में सफलता मिली. पॉल डुमिनी उनकी गेंद पर विकेट के पीछे स्टंप हो गए.

इसके बाद चौथा विकेट गिरा डीविलियर्स का जिन्होंने 51 गेंद्रों पर 63 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें जडेजा ने अपनी ही गेंद पर लपका.

दक्षिण अफ़्रीका का पाँचवाँ विकेट अंतिम ओवर में गिरा जब मार्क बाउचर ज़हीर ख़ान की गेंद पर बाउंड्री पर आर पी सिंह के हाथों लपके गए.

भारत की तरफ़ से रवींद्र जडेजा ने सबसे किफ़ायती गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में केवल नौ रन देकर एक विकेट लिया.

ज़हीर ख़ान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और आर पी सिंह को भी एक-एक विकेट मिला.

Story first published: Tuesday, June 16, 2009, 23:33 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+