Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत मैच और सिरीज़ दोनों हारा

हाशिम अमला ने अपना सातवाँ वनडे शतक बनाया

दक्षिण अफ्रीका के दिए 268 रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही भारतीय टीम 233 रन ही बना पाई. इस तरह भारत वनडे सिरीज़ 3-2 से हार गया है.

भारत की ओर से यूसुफ़ पठान ने पारी को संभाला और उन्होंने शानदार शतक लगाया. लेकिन 105 के स्कोर पर उनके आउट होते ही भारतीय पारी सिमट गई.

उनके अलावा कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी विकेट पर नहीं टिक पाया.

मैच में बारिश के कारण व्यवधान आया था और दक्षिण अफ्रीका की टीम 46 ओवर में 250 रन बना पाई थी लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत इसे 46 ओवर में 268 रन कर दिया गया था.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से जीत के हीरो रहे हाशिम अमला. उन्होंने नाबाद 116 रनों का योगदान दिया.

अमला ने अपने 42वें मैच में सातवां वनडे शतक बनाया.

भारत की ओर से पार्थिव पटेल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की.

लेकिन चौथे ही ओवर में 21 रनों के कुल योग पर तेज गेंदबाज लोनवाबो त्सोत्सोबे ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया.

रोहित शर्मा ने आठ गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से पाँच रन बनाए.

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी सातवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए.

उन्होंने मात्र दो रन बनाए, तेज गेंदबाज़ मर्कल की गेंद पर विकेटकीपर डिविलियर्स ने उन्हें कैच आउट कर दिया.

इससे पहले भारतीय टीम ने बारिश के बाद शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के 24 रन के अंदर छह विकेट ले लिए थे.

बावजूद इसके दक्षिण अफ्रीका की टीम 46 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 250 रन बनाने में सफल रही.

भारत की ओर से मुनाफ़ पटेल 50 रन देकर तीन विकेट और जहीर ख़ान ने 47 रन देकर दो विकेट लिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+